उत्तर प्रदेश

सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा – अखिलेश यादव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

तमिलनाडु में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक न्याय आंदोलन जितना सशक्त होगा, उतनी ही जल्दी यह अपने मकसद में कामयाब होगा।

सपा प्रमुख यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट किया, सामाजिक न्याय’ एक आंदोलन है, इसमें हाथ-से-हाथ मिलाकर साथ चलना है।

इसमें जितने लोग जुड़ते जाएंगे, ये आंदोलन उतना ही सशक्त होगा और उतनी ही जल्दी अपने मकसद में कामयाब होगा। स्टालिन ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था।

अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि प्रतिमा के अनावरण से 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश गया है। कांग्रेस के साथ अखिलेश यादव के तल्‍ख रिश्‍तों के बीच स्टालिन से उनकी बढ़ती करीबी के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button