उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के नैक हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के नैक एक्रीडेशन हेतु प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 हरिबहादुर श्रीवास्तव ने राज्यपाल जी को अवगत कराया कि इस विश्वविद्यालय को वर्ष 2015 में स्थापित किया गया था और वर्ष 2020 में 05 वर्ष पूर्ण करके नैक ग्रेडिंग की अर्हता प्राप्त हो चुकी है। इस क्रम में विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन हेतु सेल्फ स्टडी रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

बैठक में राज्यपाल जी ने सभी सातों क्राइटेरिया पर बिंदुवार समीक्षा की और सम्पूर्ण प्रस्तुतिकरण को समग्रता से पुनरावलोकन और सशक्त बनाने को कहा। उन्होंने विश्वविद्यालय की नैक टीम के सदस्यों से उनके शैक्षणिक अनुभव, शोध कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के हित में अनुभवों का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल ने प्रस्तुतिकरण में विभिन्न बिंदुओं पर विवरण उल्लेख की कमी को लक्षित करते हुए हर बिंदु को विवरण से पुष्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रस्तुतिकरण को अपूर्ण बताया और टीम सदस्यों को इस संदर्भ में विविध दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्राइटेरिया के हेड अन्य नैक ग्रेडिंग प्राप्त विश्वविद्यालय की एस0एस0आर0 रिपोर्ट का अध्ययन कर अपने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण सुधार करते हुए प्रस्तुतिकरण को भी सुदृढ़ करें।

उन्होंने सभी टीम सदस्यों को एक साथ बैठकर एस0एस0आर0 तैयार करने का निर्देश दिया, जिसमें आपसी तालमेल के साथ रिपोर्ट और तथ्यों का समान आदान-प्रदान करके रिपोर्ट को सशक्त किया जा सके। उन्हांेने सम्पूर्ण प्रस्तुतिकरण को एक जैसे फार्मेट पर बनाने को कहा।

समीक्षा के क्रम में राज्यपाल जी ने प्रस्तुतिकरण को बेहतर विवरण और गतिविधि वाले फोटो से युक्त करने, विश्वविद्यालय की नैक एक्रीडेशन की उपयोगिता विद्यार्थियों को बताकर विविध गतिविधियों में उनकी प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए कहा।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button