उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राज्यपाल ने राजभवन में कार्यरत महिलाओं द्वारा संकलित मिलेट्स व्यंजनों की पुस्तक ‘‘श्री अन्न: मन प्रसन्न‘‘ का विमोचन किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन के अन्नपूर्णा कक्ष में मिलेट्स की व्यंजन विधियों पर संकलित पुस्तक ‘‘श्री अन्न: मन प्रसन्न‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में राजभवन में कार्यरत महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मोटे अनाज से बनाए जाने वाले विभिन्न व्यंजनों की विधि (रेसिपी) साझा की है।

ज्ञातव्य है कि माह अप्रैल, 2022 में राज्यपाल की प्रेरणा से राजभवन की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों से मोटे अनाज के व्यंजन बनाकर संयुक्त रूप से राजभवन में आयोजन कर स्वाद साझा किए थे। उन्होंने सभी सहकर्मियों को इन व्यंजनों को परोसा। इस आयोजन में राज्यपाल जी ने भी सहभाग किया था।

स्वादिष्ट व्यंजनों की सुगन्ध में सहकर्मियों में व्यंजनों की रेसिपी जानने की उत्सुकता भी नजर आई, जिसे देखकर राज्यपाल ने प्रतिभागी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा बनाए व्यंजनों की विधि पर पुस्तक संकलन के लिए प्रेरित किया गया।

महिलाओं के विशेष प्रयास से लगभग 38 व्यंजनों पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन करते हुए राज्यपाल जी ने सहभागी समस्त महिलाओं का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने कहा कि घरों में माताएं जब इस प्रकार स्वास्थ्यवर्द्धक मोटे अनाज से व्यंजन बनाती हैं तो बच्चों में उसके स्वाद की लालसा उत्पन्न होती है। इन व्यंजनों में स्वाद के साथ-साथ भरपूर पौष्टिकता भी है।

इस अवसर पर पुस्तक में व्यंजन विधि साझा करने वाली राजभवन की समस्त महिला अधिकारी एवं कर्मचारीगणों के साथ अपर मुख्य सचिव श्री राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, महात्मा ज्योतिबाफुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 के0पी0 सिंह तथा विश्वविद्यालय की नैक टीम तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button