फ्लैश न्यूज

राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि गांधी जी का सद्विचार हमें प्रेरित करता है कि हम अपने विचारों और कर्मों में उच्च नैतिकता को अपनाएं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के जीवन दर्शन से सीख लेकर हमें सत्य, अहिंसा और सदविचारों को अपने जीवन में उतारकर एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए।

राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनका भी स्मरण करते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत नैतिकता और ईमानदारी के आदर्श थे। उन्होंने अपने जीवन में सादगी और नैतिकता के अनूठे उदाहरण पेश किए। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हमें अपनी जीवनशैली को सरल बनाने और अपने विचारों को उच्च बनाने हेतु प्रेरित करता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button