खबरफ्लैश न्यूजविशेष

आ गई राम मंदिर निर्माण की फाइनल तारीख!

राम मंदिर निर्माण के लिए ना जाने कितने दिनों से हर राम भक्त इंतज़ार में बैठा है। ‘ मंदिर वहीं बनाएंगे ‘ बोलने को कब से जी ललचाया हुआ है। अब जाकर मंदिर निर्माण के शुरू होने में चंद दिन ही बाकी रह गये हैं। ये कोविड तथा लॉकडाउन के समाचार के बीच एक खुशी तथा राहत देने वाली खबर है। कल दिनांक 10 जून 2020 से निर्माण कार्य प्रारम्भ होना तय हुआ है।

इस शुभ निर्माण का कार्य राम जन्म भूमि में स्थित कुबेर टीले मंदिर की पवित्र ज़मीन पर भगवान शिव की पूजा के साथ किया जाएगा। पिछले साल नवंबर में उच्च न्यायालय ने अपने ऐतिहासिक फैसले में इस ज़मीन को राम मंदिर के निर्माण के लिए उपयुक्त बताया था।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि बुधवार को मंदिर की नींव रखी जाएगी। श्री राम जन्म भूमि क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के प्रवक्ता महंत कमल नयन दास ने बताया है कि जिस तरह भगवान राम ने लंका फतेह करने से पहले भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था, उसी तरह राम मंदिर निर्माण कार्य से पूर्व विधिवत रुद्राभिषेक किया जाएगा।

नींव, इस प्रचंड विधि-विधान के बाद प्रारंभ की जाएगी। पूजा, महंत नृत्य गोपाल दास के स्थान पर महंत कमल नयन दास के द्वारा की जाएगी, जिन्होंने कुछ ही दिन पहले जन्मभूमि का निरीक्षण किया था। यह पूजा करीब दो घंटे तक चलेगी जिसके पश्चात नींव रखकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

मार्च के महीने में जन्मभूमि में फैसला आने के बाद से राम लला की मूर्ति को एक अस्थिर मंदिर में रखा गया था। जिसे लॉकडॉउन शुरू होने के बाद निर्माण कार्य के प्रारंभ हेतु नई जगह पर रख दिया गया था। पहले ये कार्य काफी शानदार तरीके से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाना था परन्तु लॉकडाउन के चलते इसको अंजाम नहीं दिया का सका।

11 मई को भू स्खलन हेतु एक मशीन को मंदिर के स्थल पर ज़मीन बराबर करने के लिए काम पे लगाया गया था। 16 वीं सदी में बनाए हुए बाबरी मस्जिद को कार सेवकों ने 1992 में यह कहकर ध्वस्त कर दिया था कि उस स्थल पर पहले राम मंदिर था।

कई बैठकों, तारीखों तथा सुनवाई के बाद 2019 के नवंबर महीने में उच्चतम न्यायलय ने अपने ऐतिहासिक फैसला में इतने सालों का मसला खत्म करते हुए राम लाला को ही उस विवादित ज़मीन का असली मालिक बताया तथा राम मंदिर के निर्माण के आदेश दे दिए। न्यायालय के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार को अयोध्या में ही कहीं भी मस्जिद के लिए 5 एकड़ ज़मीन भी दूसरे पक्ष को देना अनिवार्य कर दिया गया था।

इस हफ्ते राम मंदिर का डिजाइन सामने आ सकता है। कई वास्तुशास्त्री ट्रस्ट के उच्चतम पदाधिकारियों के समक्ष डिजाइनों की पेशकश करेंगे। डिजाइन फाइनल होने के बाद वह डिजाइन ट्रस्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजी जायेगी जिसके फाइनल होने के पश्चात वह भी आकर यहां पूजा अर्चना करेंगे। 2022 तक मंदिर निर्माण का कार्य सम्पूर्ण होने के आसार हैं।

नोट: इसी के विपरीत, लखनऊ के एक ख़ास कोर्ट में अभी भी बाबरी मस्जिद के ध्वस्त किए जाने पर सुनवाई चल रही है।

राम जन्मभूमि में आज से हलचल भी शुरू हो गई है, पूजा के लिए श्रद्घालू धड़ले से उमड़ रहे हैं।
अनलॉक-1 के तहत आज से मंदिर खुलने का फैसला किया गया था। राम जन्मभूमि मंदिर आज सवेरे आठ बजे से दोपहर एक बजे तक फिर दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक खोला गया था, जिसमें दर्शन करने को काफी कम श्रद्धालु इकट्ठे हुए थे। सरकार ने एक समय में केवल पांच श्रद्धालु के एक साथ इकट्ठे होने की ही अनुमति दी है।

हनुमानगढ़ी के मंदिर के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा है कि पांचों भक्तों को 15 मीटर की दूरी में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। शुरुआत में केवल आठ घंटों के लिए मंदिर खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि भक्तों को अभी प्रसाद नहीं दिया जाएगा तथा चढ़ावा चढ़ाने की भी इजाजत नहीं है। सभी को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा तथा ज़रूरी दूरी का पालन करना अति आवश्यक होगा।

मंदिर में घुसने के लिए मास्क पहनना आवश्यक है तथा मंदिर परिसर के बाहर सैनिटाइजर का भी बंदोबस्त किया गया है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर ही मंदिरों कि सफाई भी चल रही है तथा अच्छे से पूरे परिसर को सेनेटाइज भी किया जा रहा है। भक्तों को मंदिर का चौखट छूने की इजाज़त नहीं है, बस दूर से प्रणाम ही कर सकते हैं।

प्रसाद बनाने व ग्रहण करने की नई तरकीब का जुगाड किया जा रहा है। भक्त मंदिर में आकर भगवान के पास रखे गए पात्र में प्रसाद डाल कर वापिस ले जाकर उसे ग्रहण कर सकता है। भक्त और प्रसाद के बीच अब किसी की मौजूदगी नहीं रहेगी।

जैसे जैसे देश अनलॉक की ओर बढ़ेगा वैसे वैसे मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरूद्वारे व अन्य तीर्थस्थल भी ज़्यादा अंतराल के लिए खुलने लगेंगे। उम्मीद है कि तब भक्तों की ज़्यादा भीड़ उमड़ेगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo