उत्तराखंडविविध

23 अप्रैल को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

वसंत पंचमी के दिन राजदरबार से हुई घोषणा।

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

23 अप्रैल को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट वसंत पंचमी को नरेंद्र नगर (टिहरी) स्थित राजमहल में तय हुई कपाट खुलने की तिथि

• श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने शुरू की यात्रा तैयारियां: हेमंत द्विवेदी

नरेंद्र नगर/ ऋषिकेश/ :। इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरूवार 23 अप्रैल को प्रात: 6.15 ( सवा छ: बजे) खुलेंगे तथा तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा मंगलवार 7 अप्रैल से शुरू होगी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार वसंत पंचमी शुक्रवार 23 जनवरी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में कपाट खुलने की तिथि तय हुई।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय होते ही आगामी यात्रा हेतु बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी है तथा यात्रा व्यवस्थाओंं हेतु कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जायेगा उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के साथ साथ आगामी चार धाम यात्रा तैयारियों पर फोकस रहेगा। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर श्रद्धालुओं को बधाई दी चारधाम यात्रा का भी आमंत्रण दिया।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम हेतु टिहरी राजमहल की ओर से आज शुक्रवार को प्रात: साढ़े दस बजे से धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना तथा महाराजा की जन्मकुंडली देखने के पश्चात विधि – विधान से श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण किया तथा कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय हो गया। समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह, की जन्म कुंडली देखकर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का विनिश्चय किया।इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत प्रतिनिधियों ने गाडू घड़ा तेलकलश राजमहल के सुपुर्द किया।

इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह सहित सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, रावल अमरनाथ नंबूदरी , उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित बीकेटीसी सदस्य एवं श्रद्धालुजन मौजूद रहे। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि अर्थात 15 फरवरी को तय होगी।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button