उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर उनका आदरपूर्वक स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

शास्त्री की जयन्ती की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई। शास्त्री जी ने देश को यशस्वी नेतृत्व भी प्रदान किया। इसलिए देश उनका पुनः-पुनः स्मरण करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी सादगी की प्रतिमूर्ति थे। गाँधी जी के स्वदेशी व स्वावलम्बन के विचारों के वे वास्तविक नेता थे। उनके यशस्वी नेतृत्व में देश खाद्यान्न संकट से उबरा और वर्ष 1965 के युद्ध में भारत ने अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button