
फ्लैश न्यूजमहाराष्ट्र
ठाणे गोलीबारी मामला: कोर्ट ने भाजपा विधायक गणपत गायकवाड को भेजा 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
ठाणे। ठाणे जिले की एक अदालत ने एक पुलिस थाने के भीतर शिवसेना के एक स्थानीय नेता पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक गणपत गायकवाड को शनिवार को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
गायकवाड और दो अन्य को शाम को उल्हासनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एफसीजेएम ए ए निकम ने तीनों को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि विधायक ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड पर गोलियां चला दी थीं।
महेश गायकवाड का एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



