विश्‍व

थाईलैंड संसद ने चुनी नई प्रधानमंत्री, पैतोंगतार्न शिनावात्रा बनीं देश की सबसे युवा नेता

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बैंकाक। थाईलैंड की संसद में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा की सबसे छोटी बेटी पैतोंगतार्न शिनावात्रा (Paetongtarn Shinawatra) देश की नई प्रधानमंत्री चुनी गईं। वह देश की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। पैतोंगतार्न, शिनावात्रा परिवार से थाईलैंड की कमान संभालने वाली तीसरी नेता बन गई हैं। इससे पहले उनके पिता थाकसिन शिनावात्रा और चाची यिंगलक शिनावात्रा यह पद संभाल चुके हैं। थाकसिन शिनावात्रा को तख्तापलट के जरिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

पैतोंगतार्न अपनी चाची के बाद थाईलैंड की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं हैं। वह सत्तारूढ़ दल ‘फेउ थाई’ की नेता हैं, लेकिन निर्वाचित सांसद नहीं हैं। प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने के लिए उनका सांसद होना आवश्यक नहीं था। पैतोंगतार्न एकमात्र उम्मीदवार थीं और उन्हें संसद में मतदान के दौरान बहुमत मिला। पिछले प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को दो दिन पहले संवैधानिक न्यायालय ने नैतिकता उल्लंघन के कारण पद से हटा दिया था।

आपको बता दें कि पैतोंगतार्न के सामने कई चुनौतियाँ होंगी। थाईलैंड की अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है और उनकी पार्टी की लोकप्रियता में कमी आई है। इसके अलावा, फ्यू थाई के प्रमुख नकद हैंडआउट कार्यक्रम को पूरा करना अभी बाकी है। उनका काम आसान नहीं होगा, क्योंकि उन्हें अपने पिता के प्रभाव और राजनीतिक विरोधियों के दबाव का सामना करना पड़ेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button