फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

राजभवन में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से आज राजभवन में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयं राज्यपाल जी द्वारा प्रतिभाग कर अनुष्ठान संपन्न किया गया।

देवाधिदेव महादेव को बेल पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित कर गो दुग्ध और जल से रुद्राभिषेक किया गया।

रुद्राभिषेक के बाद राज्यपाल जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के उपरांत वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से मिलकर उनके आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री राज्यपाल डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, विशेष सचिव श्री राज्यपाल श्रीप्रकाश गुप्ता, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा डॉ0 पंकज एल0 जानी सहित

राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं अध्यासितगणों ने अपने परिजनों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन, हवन व आरती कर रुद्राभिषेक के अनुष्ठान में श्रद्धा व आस्था के साथ प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777