जन संसदसत्ता पक्ष

सिधौली तहसील का Tehsildar रिश्वत लेने में निलम्बित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टाॅलरेन्स की नीति के तहत रिश्वत लिए जाने के आरोप में सीतापुर जिले की सिधौली तहसील के Tehsildar, सुभाष मणि त्रिपाठी तथा राजस्व लिपिक, संजय भार्गव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

Tehsildar_Revenue-Clerk-Suspended
Tehsildar_Revenue-Clerk-Suspended

जबकि तहसील के तत्कालीन उपजिलाधिकारी, प्रेम प्रकाश को विशेष परिनिन्दा प्रविष्टि दी गई है। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री जी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टाॅलरेन्स की नीति के तहत की गई है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण को लेकर कल 03 मार्च को कुछ समाचार चैनलों पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री जी ने आरोपित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
1 2 3Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button