जन संसदसत्ता पक्ष

सिधौली तहसील का Tehsildar रिश्वत लेने में निलम्बित

उल्लेखनीय है कि इस वीडियो में Tehsildar सिधौली के आवासीय परिसर में राजस्व लिपिक को हैसियत प्रमाण पत्र जारी करने सम्बन्धी पत्रावलियों पर अग्रिम कार्यवाही करने के लिए रिश्वत लेते हुए दिखाया गया।

इस वीडियो में प्रत्यक्ष रूप से राजस्व लिपिक की सत्यनिष्ठा संदिग्ध प्रतीत होती है और साथ ही Tehsildar की भी संलिप्तता प्रतीत होती है। इस संलिप्तता के दृष्टिगत राजस्व लिपिक तथा Tehsildar को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक/ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकरण में सिधौली तहसील के तत्कालीन उपजिलाधिकारी का शिथिल पर्यवेक्षण विदित होता है, जिसके चलते उन्हें विशेष परिनिन्दा प्रविष्टि दी गई है। राजस्व लिपिक के खिलाफ एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Previous page 1 2 3Next page

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777