राष्ट्रीय

दिल्ली में कैब चालक की गोली मारकर हत्या, आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दिल्ली में कथित तौर पर ‘रोडरेज’ की एक घटना में एक कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई जब कैब चालक ने अंगूरी बाग की लाल बत्ती पार की और उसकी गाड़ी एक ई-रिक्शा से आगे निकल गयी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शुरुआत में, हमें पता चला कि एक कैब चालक और एक ई-रिक्शा चालक के बीच बहस हो गयी। इस बीच, दो युवक एक स्कूटर पर वहां पहुंचे और उनमें से एक ने कैब चालक को गोली मार दी।

उसे एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button