खबर

TCS के नतीजों, IIP, मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

नई दिल्ली। आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नतीजों तथा औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और मुद्रास्फीति के आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजार को दिशा देंगे। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘निकट भविष्य में सितंबर तिमाही के कंपनियों के नतीजे प्रमुख रूप से बाजार को दिशा देंगे। इस सप्ताह निवेशकों की निगाह आईआईपी और मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर रहेगी।

टीसीएस के सितंबर तिमाही के नतीजे 12 अक्तूबर को आएंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख निजी ग्राहक समूह और पूंजी बाजार रणनीति वी के शर्मा ने कहा, ‘‘इस सप्ताह प्रमुख आर्थिक घटनाक्रमों में एफएमओसी की पिछली बैठक के मिनट बुधवार को जारी किए जाएंगे। हमारा बाजार इस पर गुरुवार को प्रतिक्रिया देगा।’’ अगस्त के आईआईपी और सितंबर के मुद्रास्फीति के आंकड़े गुरुवार को आएंगे।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी रिसर्च) संजीव जरबादे ने कहा कि आगे चलकर सभी का ध्यान सरकार के जीएसटी की वजह से हुई दिक्कतों को दूर करने के उपायों पर रहेगा। इसके अलावा कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी निगाह होगी।’’ बीते सप्ताह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 530.50 अंक सर 1.69 प्रतिशत चढ़ गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 191.10 अंक या 1.95 प्रतिशत के लाभ में रहा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777