
Sri Lanka में बाढ़ से हुई मौतों पर मोदी ने दुख जताया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Sri Lanka में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हुई भारी तबाही पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि भारत इस मौके पर श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है और राहत सामाग्री के साथ पोतों को भेजा जा रहा है। मोदी ने Sri Lanka में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत पर दुख जताया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम जरूरत की इस घड़ी में Sri Lanka के अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।’’ मोदी ने कहा कि राहत सामग्री के साथ भारतीय पोतों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पहला पोत आज सुबह कोलंबो पहुंचेगा। दूसरा रविवार को पहुंचेगा। आगे और सहायता पहुंचाई जा रही है।’’
Sri Lanka में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 110 लापता हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात और भयावह हो सकते हैं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



