Manchester हमला में दो और लोग गिरफ्तार

लंदन। ब्रिटेन की पुलिस ने Manchester में एक पॉप कंसर्ट में आत्मघाती विस्फोट के संबंध में आज दो और गिरफ्तारियां कीl और इसके साथ ही हिरासत में लिए जाने वाले संदिग्धों की संख्या 11 पहुंच गई है। इस हमले में 22 लोग मारे गए।
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस (जीएमपी) ने कहा कि अधिकारी आज सुबह चीथम हिल में एक मकान में विस्फोटक यंत्र लगाकर घुसे। इसके बाद आतंकवादी अपराधों के संदेह में 20 और 22 साल के दो व्यक्तियों को पकड़ा गया है।
पुलिस ने बताया कि आतंकवादी जांच में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से दो लोगों को बगैर किसी आरोप के रिहा कर दिया गया। मैनचेस्टर एरेना में अमेरिकी गायिका अरियाना ग्रांडे का शो खत्म होते ही सोमवार रात को हुए आत्मघाती विस्फोट के संबंध में 11 लोग अब भी हिरासत में हैं।

हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र 18 से 39 के बीच है। पुलिस ने शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक को मॉस साइड और दूसरे को रशहोम से गिरफ्तार किया गया। माना जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में हमलावर के रिश्तेदार भी हैं। 34 वर्षीय महिला और 16 वर्षीय लड़के को बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया।

जांचकर्ताओं का मानना है कि Manchester में जन्मे 22 वर्षीय आत्मघाती हमलावर सलमान आबेदी के तार एक आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और उनका ध्यान उसके नेटवर्क का पता लगाना है। आबेदी का परिवार मूल रूप से लीबिया से है।
खबरों के मुताबिक आबेदी ब्रिटेन की सुरक्षा सेवाओं के लिए जाना पहचाना नाम था लेकिन लोगों को उससे होने वाला खतरा ‘‘जांच का विषय’’ था। पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने हमले से जुड़े नेटवर्क के बड़े हिस्से का पता लगा लिया है।
मेट्रोपोलिटन पुलिस सर्विस में विशेष अभियानों के सहायक आयुक्त मार्क राउली ने कहा कि जांचकर्ताओं में जांच में ‘‘काफी प्रगति’’ की है लेकिन अब भी कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की जानी है। राउली ने कहा, ‘‘आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं हालांकि पुलिस का मानना है कि उन्होंने नेटवर्क के बड़े हिस्से का पता लगा लिया है।
Manchester हमले के बाद इस सप्ताहांत ब्रिटेन में होने वाले सैंकड़ों कार्यक्रमों में सुरक्षा अब सशस्त्र पुलिस करेगी। वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते खतरे के साथ लोगों को बाहर निकलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं लेकिन साथ ही उन्हें चौकस रहने की सलाह दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777