फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

शरद पवार को मिला नया चुनाव चिह्न, पार्टी बोली- हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है…

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (राकांपा-शरदचंद्र पवार) को ‘तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ पार्टी चिह्न के रूप में आवंटित किया। पार्टी के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने यह जानकारी दी। क्रास्टो ने कहा, ”हमारे उम्मीदवार आगामी लोकसभा चुनाव में इसी चुनाव चिह्न के साथ लड़ेंगे।” निर्वाचन आयोग ने अपने आदेश में कहा, ”तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति’ राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी का नया चिह्न है।”

शरद पवार गुट ने ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कुसुमाग्रज की लिखी एक लोकप्रिय कविता ‘तुतारी’ की पंक्तियों का हवाला देते हुए एक पोस्ट किया। पार्टी ने ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरगाथा में तुतारी ने एक बार दिल्ली के सम्राट को बहरा कर दिया था। आगामी चुनावों के लिए तुतारी (तुरहा बजाता हुआ व्यक्ति) को पार्टी चिह्न के रूप में प्राप्त करना हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है।

हमारा तुतारी शरदचंद्र पवार के नेतृत्व में दिल्ली के सिंहासन को हिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।” पिछले वर्ष जुलाई में अजित पवार और आठ अन्य विधायकों के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार नीत राकांपा विभाजित हो गई थी। बाद में निर्वाचन आयोग ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को पार्टी का नाम और ‘घड़ी’ चिह्न आवंटित कर दिया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button