ज्योतिष

नए साल में शनि की वक्र दृष्टि इन राशियों को करेगी बेहाल, इन उपायों से कम होंगे दुष्प्रभाव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रह-नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन से गहरा संबंध होता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ-अशुभ होने पर व्यक्ति के जीवन पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक असर देखने को मिलता है। वहीं शनि ग्रह का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। क्योंकि शनि की वक्र दृष्टि पड़ने से व्यक्ति को जीवन में कष्ट उठाने पड़ते हैं।

वहीं साल 2024 में कुछ राशियों पर शनि देव की वक्र दृष्टि पड़ने वाली है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों को कष्टों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2024 में किन राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि पड़ने जा रही है।

कर्क राशि
साल 2024 के आखिरी तक कर्क राशि के जातकों को शनि ढैय्या का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के जातकों को इस दौरान उन कामों को करने से बचना चाहिए, जिनको करने में रिस्क हो।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों पर भी शनि की ढैय्या का प्रभाव देखने को मिलेगा। वृश्चिक राशि के जातकों पर साल 2024 के आखिरी तक शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। बता दें कि ढैय्या की शुरूआत और आखिरी का समय अधिक कष्टकारी होगा। वहीं मध्य साल में सामान्य परिस्थितियां होंगी।

मकर राशि
साल 2024 में मकर राशि पर शनि साढ़े साती का प्रकोप बरसाएंगे। इन जातकों पर शनि की साढ़े साती का पूरे साल असर रहेगा। शनि की साढ़े साती के दुष्प्रभाव से बचने के लिए अधिक से अधिक पूजा-पाठ और दान-पुण्य करना चाहिए।

कुंभ राशि
साल 2024 में कुंभ राशि के जातकों को भी शनि की साढ़े साती परेशान करेगा। हांलाकि शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button