फ्लैश न्यूजसाइबर संवाद

अपनी अलग तस्वीर प्रस्तुत करतीं महिला सरपंच भक्ति शर्मा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ये पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म से ली गई है। देखकर अच्छा लगा कि इस भारत में ऐसी भी सरपंच हैं वो भी महिला तो लगा कि इसे तो जरूर लोगों के लिए आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे अन्य सरपंच और राजनीजिज्ञ सीख लें और हिन्दुस्तान को सुन्दर बनायें।

ये सरपंच भक्ति शर्मा जी हैं..अमेरिका से लौटी हैं, अब मध्यप्रदेश में एक ग्राम पंचायत की सरपंच हैं। ये,अपने साथ हमेशा एक पिस्टल रखती हैं। इनके गांव में बहुत सारे खास काम होते हैं, यहां एक सरपंच योजना चलती है.. किसान को मुआवजा मिलता है। हर आदमी का बैंक अकाउंट है और हर खेत का मृदा कार्ड बना हुआ है। कुछ ही वर्षों में इन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदल दी है।

पढ़िए इनकी सफलता की कहानी…

भक्ति शर्मा ने एमए राजनीति शास्त्र से किया है। अभी वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। भोपाल जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर बरखेड़ी अब्दुल्ला ग्राम पंचायत है। इस पंचायत की सरपंच भक्ति शर्मा के शौक पुरुषों जैसे हैं। इन्हें ट्रैक्टर चलाना, पिस्टल रखना, अपनी गाड़ी से सड़कों पर फर्राटे भरना, किसी भी अधिकारी से बेधड़क बात करना पसंद है।

ये अपनी बोलचाल की भाषा में भी जाता है, खाता है, आता हूँ का प्रयोग सामान्य तौर पर करती हैं। इस पंचायत की कुल जनसँख्या 2700 है, जिसमें 1009 वोटर हैं। ओडीएफ हो चुकी इस पंचायत में आदर्श आंगनबाड़ी से लेकर हर गली में सोलर स्ट्रीट लाइटें हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
1 2 3Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button