मनोरंजन

रितेश पांडे और चांदनी सिंह का गाना ‘अंखिया के दरिया में’ रिलीज

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता रितेश पांडे और अभिनेत्री चांदनी सिंह का गाना ‘अंखिया के दरिया में’ रिलीज हो गया है। रितेश पांडे और सिंगर हनी बी की वाज में गाया रोमांटिक गाना ‘अंखिया के दरिया में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में रितेश पांडे और चांदनी सिंह नजर आ रही हैं।

इस गाने को शेखर मधुर ने लिखा है जबकि संगीत साहिल खान ने दिया है।इस गाने के वीडियो में रितेश पांडे अपनी महबूबा चांदनी सिंह से अपने दिल की बात इजहार करते हुए कहते हैं कि..अपने अंखिया के दरिया में डूब जाये द ए जान, तू एतना बाड़ू सुघर लागे ना केहू के

नजर, खिलल रहे रूपवा के चांन..अपने अंखिया के दरिया में डूब जाये द ए जान..’ गाना ‘अखिया के दरिया में’ तन्वी मल्टीमीडिया बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘दीपक किराना भंडार’ का है। इस फ़िल्म के निर्माता दीपक शाह हैं। कहानीकार एवं निर्देशक धीरू यादव हैं।

मुख्य कलाकार रितेश पांडे, चांदनी सिंह, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, महेश आचार्य, गौरी शंकर, अनूप अरोरा, भानु पांडेय आदि हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर प्रणब किशोर दास हैं। पटकथा और संवाद तौहीद खान ने लिखा है। संगीतकार साहिल खान हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, संतोष पुरी एवं आज़ाद सिंह, शेखर मधुर हैं।

डीओपी सत्य प्रकाश, एडिटर गुरजेंट सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर शैलेन्द्र सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर मजर खान, कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, एंथोनी, आर्ट डायरेक्टर चन्द्र शेखर, राजू वर्मा हैं। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है। इस फ़िल्म का राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button