जरूर देखें फिल्म bareilly ki barfi,, ‘स्वाद’ पसंद आयेगा
August 21, 2017
0
इस सप्ताह प्रदर्शित फिल्म ‘bareilly ki barfi,’ देखकर आपको लगेगा कि आम लोगों की जिंदगी में भी कितने मजेदार पल होते हैं जिस पर भागदौड़ के कारण लोग ध्यान नहीं दे पाते। बरेली और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों पर आधारित यह फिल्म आपको जरूर भाएगी। बड़े सितारों वाली फिल्में भी आजकल उतनी मनोरंजक नहीं आ रही हैं जितना यह फिल्म आपका मनोरंजन करेगी। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की यह पेशकश उन्हें लंबे समय तक लोगों के जेहन में ताजा रखेगी।
फिल्म की कहानी तीन मुख्य किरदारों बिट्टी मिश्रा (कृति सेनन), प्रीतम विद्रोही (राजकुमार राव) और चिराग दुबे (आयुष्मान खुराना) के इर्दगिर्द घूमती है। बिट्टी एक मिठाई की दुकान के मालिक (पंकज) और उसकी पत्नी (सीमा) की इकलौती बेटी है। पिता ने बिट्टी को बेटे की तरह बड़ा किया है, यहां तक की उसे सिगरेट और शराब पीने की भी अनुमति है। लेकिन उसकी मां को यह सब पसंद नहीं वह चाहती है कि बस किसी तरह बिट्टी की शादी हो जाये। एक बार ट्रेन में यात्रा के समय बिट्टी ‘बरेली की बर्फी’ नाम के एक नॉवल को पढ़ती है तो उसकी जिंदगी में नया मोड़ आ जाता है। वह किताब के मुख्य किरदार को पहचान जाती है और उसके लेखक की तलाश में जुट जाती है। इस काम में उसकी मदद चिराग करता है। मदद के दौरान चिराग बिट्टी से प्यार करने लग जाता है। दोनों अच्छे दोस्त बन भी जाते हैं लेकिन आगे क्या होता है यह जानने के लिए फिल्म देखना ठीक रहेगा।
अभिनय के मामले में राजकुमार राव का जवाब नहीं। वह फिल्म में अलग-अलग अंदाज में नजर आये हैं। आयुष्मान खुराना का रोल भी अच्छा रहा। काफी समय बाद उनका रोल कुछ हट कर रहा। उनका किरदार भी दो शेड्स वाला है और आयुष्मान ने इसमें काफी मेहनत की है। कृति सेनन का काम भी दर्शकों को पसंद आयेगा। उन्होंने कमाल का काम किया है। अन्य सभी कलाकार सामान्य रहे। फिल्म का गीत संगीत कहानी के मिजाज के मुताबिक है। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी इससे पहले ‘नील बटे सन्नाटा’ के जरिये दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं इस बार भी उन्होंने सपरिवार देखने लायक फिल्म बनायी है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, बस दो घंटे दिल्ली में रुकेंगे अल नाह्यान
3 weeks ago
इंदौर में दूषित पेयजल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा, प्रशासन ने की चार मौतों की पुष्टि
4 weeks ago
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
4 weeks ago
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
December 13, 2025
AYUSH उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लाएगी उप्र सरकार
December 9, 2025
EVM के बजाय मतपत्रों से हो चुनाव, बोले अखिलेश यादव- चुनाव सुधार तभी होगा, जब निर्वाचन आयोग निष्पक्ष होगा
December 4, 2025
देश में पहली बार होगी अनूठी कथा… पर्यावरण, स्वदेशी, परिवार होगा विषय
November 30, 2025
बाराबंकी में डीएम के परिश्रम से सफलता की ओर SIR अभियान
November 27, 2025
हम एक दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे, एक दूसरे के लिए लड़ेंगे और मजबूत होंगे: Shubman Gill
November 20, 2025
रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर धूमधाम से मना उत्सव, खो-खो फाइनल में क्रिश्चियन कॉलेज ने मारी बाजी