उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राजभवन में हर्ष और उल्लास से मनाया गया रक्षाबन्धन

रक्षाबंधन के पर्व पर आज राजभवन में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को गणमान्य व्यक्तियों, अनेक संगठनों एवं बच्चों ने राखी बांधी।

राखी बांधने वालों में वात्सल्य ग्राम वृन्दावन की बेटियां, साक्षी फाउण्डेशन, कानपुर के बच्चे, लेट्स गिव होप फाउण्डेशन, लखनऊ की बेटियां, उम्मीद संस्था, लखनऊ के बच्चे, प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय लखनऊ की ब्रह्म कुमारी राधा बहन व

06 अन्य ब्रह्म कुमारी तथा बैनबरी क्रॉस एजुकेशन अकादमी स्कूल के बच्चे सम्मिलित थे।

इस अवसर पर राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डा0 सुधीर महादेव बोबडे सहित राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों व उनके बच्चों को भी राखी बांधी एवं बच्चों को मिष्ठान भी वितरित किया और उनके

उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक यह त्योहार प्रेम, सुरक्षा और पारिवारिक बंधन को मजबूत करता है।

राज्यपाल की प्रेरणा से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों के  बच्चों ने आज जिला कारागार, लखनऊ का भ्रमण कर वहां 150 से अधिक कैदियों को राखी बांधी तथा उनसे संवाद भी स्थापित किया।

राज्यपाल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आज राजभवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। राज्यपाल जी सहित राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777