लाइफस्टाइल

19 साल बाद करीना-शाहिद का ऐसा मिलन, वीडियो देख फैंस ने कर दी ‘जब वी मेट 2’ की मांग

मुंबई में हुई आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर का मिलना इस वक्त चर्चा में है। दोनों को एक-दूसरे से बात करते और फिर गले मिलते देख फैंस काफी भावुक हो गए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते साल भी जब करीना और शाहिद को आईफा के मंच पर एक-दूसरे से बातचीत करते देखा गया था, तब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था।

2007 में हुआ था शाहिद-करीना का ब्रेकअप

शाहिद कपूर और करीना कपूर का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिश्तों में से एक रहा है। दोनों ने करीब 3 से 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के दौरान साल 2007 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से सामने आई थीं। फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिनों में दोनों के अलग होने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777