
उत्तर प्रदेश
सर्वांगीण विकास के साथ प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट :राजेश्वर सिंह
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने वित्तीय बजट 2024-25 को ऐतिहासिक बजट बताया उन्होंने कहा इस बार बजट सामाजिक सुरक्षा और मजबूती देगा । उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं लोकमंगल को समर्पित सर्वसमावेशी, बहुआयामी ऐतिहासिक बजट बताया है।
उन्होंने एक्स पर की पोस्ट में कहा कि कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है।यह बजट देश के किसी भी प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत भागीदारी के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। प्रदेश की जीएसडीपी में दोगुना की वृद्धि हुई है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



