धोखा-धड़ी
Rail Minister ji, Train में बिक रहे प्लास्टिक के चावल
Train के एक यात्री ने बताया कि जब उसने चावल को मुठ्ठी में लेकर उसका गोला बनाया तो रबर जैसा गोला बन गया। चावल के ऐसे रबर जैसे गोले बन जाने की बात पूरी Train में फैल गई। सभी कोचों में यात्रियों को चावल परोसा गया था।

सो सारे यात्री नाराज हो उठे। कुछ यात्री पेंट्री कार में वास्तविकता जानने के लिए पहुंच गए। वहां उपस्थित स्टाफ ने सिंथेटिक चावल परोसे जाने की बात पर साफ इंकार कर दिया। स्टाफ ने कहा कि चावल की क्वालिटी ठीक है।
उन्होंने यह भी कह दिया यदि यात्रियों को ऐसा लगता है कि चावल सिंथेटिक हैं तो वे उसे नहीं खाएं। इस पर यात्री भडक़ उठे। उन्होेंने इस बात की शिकायत कर दी। पेंट्री कार में सिंथेटिक चावल मिलने के मामले की शिकायत 138 पर की गई।



