Rail Minister गोयल जी Train में बिक रहे प्लास्टिक के चावल
Pantrycar
Train में परोसे जा रहे भोजन की क्वालिटी पर कई बार बवाल खड़े हो चुके हैं पर रेलवे की लापरवाही और धोखाधड़ी थमने का नाम नहीं ले रही। ऐसे में ट्रेनों में घटिया भोजन दिया जाना बरकरार है। और तो और अब ट्रेनों में प्लास्टिक के चावल दिए जाने का मामल भी सामने आ रहा है।
यात्रियों ने किया हंगामा
एलटीटी-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस Train में उस समय हडक़ंप मच गया जब Train में सिंथेटिक चावल परोसे जाने की बात सामने आई। सिंथेटिक चावल देने को लेकर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। Train की पेंट्री कार में भी यात्री घुस गए।