उत्तर प्रदेश
राहुल ने संसद में झूठ बोला, अयोध्या में बांटा गया 1733 करोड़ रुपए मुआवजा, सीएम योगी ने किया पलटवार
संसद में अयोध्या में विस्थापितों को दिये गये मुआवजे को लेकर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा पलटवार किया है। योगी ने कहा कि राहुल का बयान उप्र. और अयोध्या को बदनाम करने के लिए दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या में विभिन्न विकास कार्यों के दौरान विस्थापित हुए लोगों को 1733 करोड़ रुपए की धनराशि मुआवजे के तौर पर प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सोमवार शाम अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।



