उत्तर प्रदेश

राजकीय विद्यालयों में बढ़ेगी गुणवत्ता, लखनऊ डायट पर प्रधानाचार्यों को मिला नेतृत्व क्षमता संवर्धन का विशेष प्रशिक्षण

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर संचालित राजकीय इंटर कॉलेजों की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी होगी। शैक्षिक वातावरण से लेकर विद्यालय के संचालन तक सुधार को लेकर हर संभव कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ डायट पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के नेतृत्व क्षमता संवर्धन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य अजय कुमार सिंह नेतृत्व में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का राजकीय छोटी जुबिली की प्रधानाचार्या अंकिता सिंह और वीरांगना ऊदा देवी की प्रधानाचार्या पूनम शाही की अहम भूमिका रही।

बता दें कि न्यूज एजुकेशन पालिसी 2020 के क्रम में सभी राजकीय कॉलेजों में सुधार की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। 8 जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। प्रशिक्षण के बाद उप शिक्षा निदेशक व डायट प्राचार्य अजय कुमार सिंह की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को प्रमाण पत्र भी वितिरत किए गये।

प्रशिक्षण से होंगे फायदा
प्रधानाचार्यों को मिले इस विशेष प्रशिक्षण से सभी कॉलेजों में विद्यालयों को पहले से प्रभावशाली बनाने में सफलता मिलेगी। मनुष्य का सहयोग किस प्रकार से विद्यालय हित में लिया जाये इसका समझने में आसानी होगी। विद्यालया में हर छोटी-छोटी समस्या का समाधान करने में आसानी होगी।

शैक्षिक गुणवत्ता भी बढ़ेगी
प्रशिक्षण के बाद विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता भी बढ़ेगी। विद्यालय में पढ़ाई का शेड्यूल पहले से ज्यादा कैसे बेहतर हो इस पर आसानी से सुधार हो सकेगा। विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तपूर्ण पढ़ाई पर फोकस किया जायेगा। प्लानिंग में आसानी होगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button