विविध

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के निकट सहयोगी रहे PVRK Prasad का निधन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हैदराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के अतिरिक्त सचिव एवं मीडिया सलाहकार, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी PVRK Prasad का आज तड़के निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। प्रसाद के निकटवर्ती सूत्रों ने बताया कि प्रसाद का यहां एक सुपर स्पेशैलिटी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी प्रसाद ने अपने शानदार कॅरियर में तिरुमला तिरुपति देवसंस्थानम् (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी एवं विजाग पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का प्रशासन संभालने वाली संस्था टीटीडी ने वर्ष 1978 से वर्ष 1982 के दौरान प्रसाद के कार्यकारी अधिकारी के तौर पर और फिर सेवानिवृत्ति के बाद सलाहकार के रूप में नेतृत्व में कई सुधार किए एवं महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू कीं। नरसिम्हा राव के मीडिया सलाहकार के रूप में सेवाएं देने वाले प्रसाद पूर्व प्रधानमंत्री के निकट सहयोगी थे। प्रसाद ने तेलुगू में ‘नाहम कर्ता’, ‘असालेम जरीगिरदांते’, ‘तिरुमला लीलमरूथम्’ और ‘तिरूमला चरितमरुतम्’ समेत कई पुस्तकें लिखीं। सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button