भारत
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर को कराया गया खाली
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बृहस्पतिवार को बम रखे जाने की धमकी का एक ई-मेल मिला, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने अदालत परिसर की तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अदालत परिसर के अधिकांश हिस्सों को खाली करा लिया गया है और फिलहाल वहां आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।



