पंजाबफ्लैश न्यूजराज्य

खनौरी बॉर्डर पर मारे गए किसान के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा, पंजाब सरकार का ऐलान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

किसान आंदोलन के दौरान खनौरी बॉर्डर पर मौत के शिकार हुए किसान शुभकरण सिंह को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मारे गए शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद की घोषणा की। इसके अलावा शुभकरण सिंह की छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सीएम भगवंत मान ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि पंजाब और हरियाणा के बीच स्थित शंभु और खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को उस वक्त आफरा तफरी मच गई है जब किसान आंदोलन में आए 21 वर्षीय युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। शुभकरण सिंह की मौत के बाद किसानों ने दिल्ली कूच का प्लान दो दिन के लिए टाल दिया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button