उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुंडेरा मंडी से पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, कल होगा मतदान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर भी बुधवार 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। बुधवार को होने वाले मतदान के लिए आज पोलिंग पार्टियों को मुंडेरा मंडी से रवाना किया जा रहा है। पोलिंग पार्टियां ईवीएम मशीनों, वी वी पैड और चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हो रही हैं।

मतदान के मद्देनजर फूलपुर विधानसभा क्षेत्र को 4 जोन 38 सेक्टरों में बांटा गया है। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में 220 पोलिंग स्टेशन और 435 बूथ बनाए गए हैं। 12 क्रिटिकल बूथ,10 मॉडल बूथ और एक पिंक बूथ बनाया गया है। फूलपुर विधानसभा में कुल 407366 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 223560 पुरुष 183748 महिला और 58 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

फूलपुर विधानसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं‌। लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल और सपा प्रत्याशी मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी के बीच है। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह और कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश चंद्र यादव भी चुनाव को रोचक बना रहे हैं। फूलपुर विधानसभा सीट को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। बीजेपी जहां इसी पर हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में हैं।

तो वहीं सपा लोकसभा चुनाव में इस सीट पर मिली 18 हजार की बढ़त को अपने पक्ष में बता रही है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद इस सीट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव एक बार तो सीएम योगी दो बार चुनाव प्रचार कर चुके हैं। 23 नवंबर को मुंडेरा मंडी में मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button