सीबीआई की एफआईआर में नीरव मोदी, मेहुल चौकसी के साथ-साथ PNB के सात कर्मचारी, फायरस्टार इंटरनेशनल और गीतांजलि जेम्स के कर्मचारियों के नाम दर्ज हैं। जांच करने वालों को शक है कि नीरव मोदी के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने राउंड ट्रिपिंग में मदद की होगी।
इस मामले से वाकिफ एक अधिकारी ने कहा, ‘पूर्व कर्मचारी अचानक देश से बाहर चले जाते हैं और वहां कंपनी खोल लेते हैं और वे भारतीय कंपनी के ग्राहक बन जाते हैं। नीरव मोदी की कंपनी के मामले में ऐसा ही हुआ। अधिकारियों को शक है कि काले धन को देश में लाने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया।’
Back to top button