उधर, नीरव मोदी ने PNB को खत लिख कहा है कि वह सभी पैसे लौटाने को तैयार है। उन्होंने इसके लिए छह महीने का समय मांगा है। उसने कहा है कि वह फायर स्टार डायमंड्स के जरिए पैसे लौटा देगा, जिसकी कीमत 6400 करोड़ रुपए है।
search operation
देश में दस-बारह जगहों पर प्रवर्तन निदेशालय ED ने इस मामले को लेकर छापेमारी की है। ये एफआईआर 31 जनवरी को दर्ज की गई थी। प्रवर्तन निदेशालय ED ने नीरव मोदी के पीएनबी के शोरूम और घर में भी छापेमारी की है।
बुधवार को हुए खुलासे के बाद से ही जांच एजेंसियां एक्शन में आ गईं थीं। इस मामले में अरबपति आभूषण कारोबारी नीरव मोदी (46) ने कथित रूप से बैंक की मुंबई शाखा से धोखाधड़ी वाला गारंटी पत्र (LOU) हासिल कर अन्य भारतीय ऋणदाताओं से विदेशी ऋण हासिल किया था।