CBI ने नीरव मोदी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है। वहीं ज्वैलर नीरव मोदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देशभर में कई जगह छापेमारी भी की है। इसके बाद CBI ने मुंबई के हाजी अली दरगाह के पास वर्ली में स्थित नीरव मोदी का घर भी सील कर दिया है।
nirav-modi-fraud-with-celebrity
PNB की मुंबई स्थित ब्रीच कैण्डी ब्रांच में 11360 करोड़ रुपए के फ्रॉड ट्रांजेक्शन में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में अरबपति ज्वैलरी डिज़ाइनर नीरव मोदी के खिलाफ CBI में एफआईआर दर्ज की गई है। ED ने नीरव मोदी केस से जुड़ी 9 जगहों पर छापेमारी की है।
इनमें 4 मुंबई, 2 सूरत और 2 दिल्ली में हैं। ये एफआईआर 31 जनवरी को दर्ज की गई थीं। ED ने नीरव मोदी के शोरूम और घर में भी छापेमारी की है।