उत्तर प्रदेशवाराणसीविविध

PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर नड्डा ने की मीसा की निंदा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सीधी (मध्य प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जे पी नड्डा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जेल संबंधी टिप्पणी करने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नेता मीसा भारती पर निशाना साधा और दावा किया कि ‘इंडी’ ब्लॉक के आधे नेता भ्रष्टाचार के मामलों में या तो जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर विपक्षी गठबंधन बौखला गया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने हाल में बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान केंद्र पर हमला किया, जहां से वह अपनी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

मीसा भारती ने कहा कि अगर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो प्रधानमंत्री मोदी सलाखों के पीछे होंगे। नड्डा ने आज यहां एक चुनावी सभा में कहा, ”इंडी गठबंधन के आधे नेता भ्रष्टाचार के मामलों में या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं। क्या आप ऐसे लोगों को सरकार सौंपना चाहते हैं? इंडी गठबंधन हताश हो गया है क्योंकि उसके नेताओं को एहसास हो गया है कि उनकी हार आसन्न है। वे एक हारी हुई लड़ाई लड़ रहे हैं और हताशा में मोदीजी को गालियां दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘ कल मीसा भारती ने कहा कि अगर उनकी सरकार आएगी तो मोदी जी को जेल भेज दिया जाएगा। मोदी जी ने बिना किसी दोष के 12 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने देश को परिवार मानकर सेवा की लेकिन लालू यादव की बेटी मीसा भारती इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button