छत्तीसगढ़फ्लैश न्यूज

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा कल, रायगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 14 सितंबर को रायगढ़ आएंगे। दोपहर 2.15 बजे जिंदल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से कोड़ातराई जाएंगे। सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद आम सभा को संबोधित करेंगे। आम सभा में 15 विधानसभा के लोग शामिल होंगे। इसके लिए छह डोम बनाए जाएंगे। तीन ग्रीन रूम भी बनेंगे।

प्रधानमंत्री कोयला, रेल, ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। संबंधित विभागों के मंत्री भी उपस्थित होंगे। आम सभा में एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है।

भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। घर-घर जाकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही हैं। प्रधानमंत्री 28 सितंबर को फिर से छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। परिवर्तन यात्रा के समापन के दिन शामिल हो सकते हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button