पश्चिम बंगाल

PM की बैठक में नहीं शामिल होंगी मुख्यमंत्री ममता

यास तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। इसके बाद वह राज्य सरकार के साथ रिव्यू मीटिंग करेंगे।

इस मीटिंग में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को मिले न्योते से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि ममता बैठक में नहीं होंगी शामिल।

कालीकुंडा में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। हालांकि वह केवल एक दस्तावेज को सौंपने के लिए कालीकुंडा जाएंगी।

जिसमें यास तूफान से हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा होगा। ममता के इस कदम से राज्य और केंद्र के बीच मतभेद और बढ़ सकता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777