उत्तर प्रदेश मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति द्वारा दैनिक जागरण और हिदुस्तान के स्थानीय सम्पादक रहे स्व0 शशांक शेखर त्रिपाठी, Varishtha Patrakar के आकस्मिक निधन पर उनकी याद में आहूत श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख सचिव सूचना, अवनीश अवस्थी ने मीडिया सेंटर में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार को सरकार की ओर से बीस लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिलाये जाने और उनके नाम से राज्य के प्रतिभावान पत्रकारों को पुरस्कृत किये जाने पर सैद्धान्तिक सहमती जताई।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख सचिव सूचना, अवनीश अवस्थी
प्रमुख सचिव सूचना ने स्वर्गीय शेखर त्रिपाठी के साथ अपने निजी रिश्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में पारंगत Patrakar थे,जिनकी कमी हमेशा खलेगी। आगे उन्होंने कहा कि श्री त्रिपाठी ने कभी पत्रकारीय सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।