विश्‍व

अफगानिस्तान को धमका रहा था पाकिस्तान, तभी तालिबान ने तोप लगाया और स्पिन बोल्डक गेट ही उड़ा दिया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अफगानिस्तान और पाकिस्तान को जोड़ने वाला स्पिन बोल्ट का मशहूर फ्रेंडशिप गेट अब टूट चुका है। यह कभी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों का प्रतीक माना जाता था। लेकिन अब इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। कभी मजबूती से खड़ा यह दरवाजा अब गोलीबारी और धमाकों के निशान लिए खंडहर बन गया है

 दूसरी ओर जून 2025 की पुरानी तस्वीरें याद दिलाती हैं कि यही दरवाजा कुछ महीनों पहले तक बिल्कुल सुरक्षितसाफ सुथरा और व्यापारिक गतिविधियों का शांत गवाह है। दरअसल हाल ही में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से सीमा पर झड़प तेज हो गई।

दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई जिसने दोनों देशों के रिश्तों को एक बार फिर संकट में डाल दिया। बॉर्डर के दोनों ओर से मोटार और भारी हथियारों का इस्तेमाल हुआ जिसकी आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। स्थानीय लोग बताते हैं कि हालात इतने खराब थे कि परिवारों को बिना सामान समेटे घर छोड़कर भागना पड़ा।

सीमा के दोनों ओर रात भर अफरातफरी का माहौल रहा। अफगान पक्ष का कहना है कि पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा बलों ने पहले हमला किया और अफगान सैनिकों को जवाबी कारवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं पाकिस्तान इन आरोपों को सिरे से नकार रहा है और दावा कर रहा है कि गोलीबारी की शुरुआत अफगान बलों ने बिना किसी उकसावे की।

 अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फ़ितरत ने शनिवार को अरब न्यूज़ को बताया कि दुर्भाग्य से कल रात पाकिस्तानी पक्ष ने एक बार फिर कंधार के स्पिन बोल्डक पर हमला किया। इस्लामिक अमीरात की सेनाओं को जवाब देना पड़ा। उन्होंने कहा कि हिंसा में अफगान पक्ष के पांच लोग मारे गए, जिनमें चार नागरिक शामिल हैं, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button