विविध
कबायली इलाके में आईईडी विस्फोट में 3 मजदूरों की मौत, 26 घायल
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
पेशावर: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में शुक्रवार (11 अगस्त) को हुये एक आईईडी धमाके में तीन लोगों की मौत हो गयी और 26 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि धमाका नवागई तहसील चाहरमांग इलाके में हुआ और इसके निशाने पर मजदूर थे. उन्होंने बताया कि मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन सड़क पर रखे आईईडी की चपेट में आ गया जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 26 अन्य घायल हो गये.
घायलों को एजेंसी हेडक्वॉर्टर हॉस्पीटल ले जाया गया जहां कुछ घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. अब तक किसी संगठन या व्यक्ति ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह धमाका ऐसे वक्त हुआ जब सेना राजगल घाटी में ऑपरेशन खैबर-4 चला रही है. यह इलाका पाक-अफगान सीमा पर स्थित है.

राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



