फ्लैश न्यूज

महंगाई-कानून को मुद्दा बनाएगा विपक्ष, पलटवार को तैयार सत्ता पक्ष

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सोमवार से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। इसके जरिये सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों अपने-अपने एजेंडे को धार देने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। मुख्य विपक्षी सपा के अलावा कांग्रेस व बसपा जहां टमाटर, छुट्टा पशु, महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे, वहीं भाजपा भी विकास के मुद्दे पर केंद्रित रहते हुए पलटवार करने की पूरी तैयारी कर रही है। इस सबके बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सकारात्मक रूप से संचालन के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव महंगाई, हाईवे पर छुट्टा पशुओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार बयान दे रहे हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान सपा इन्हीं मुद्दों को सदन के अंदर प्रमुखता से उठाएगी। हालांकि, अपनी रणनीति तैयार करने के लिए सपा विधानमंडल दल की बैठक पार्टी कार्यालय पर सुबह 11 बजे बुलाई गई है। इसमें सभी एमएलए और एमएलसी मौजूद रहेंगे।

भाजपा ने भी रविवार की शाम 6 बजे लोकभवन में अपने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। भाजपा ने अपने सभी विधायकों से कहा है कि वे सदन में पूरे समय मौजूद रहें। अगर किसी को कहीं जाना है तो उससे पहले इस संबंध में संसदीय कार्यमंत्री से जरूर बात करें। विपक्ष के हर आरोप का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी से सदन में जाएं। विपक्ष प्रश्नप्रहर में सत्ता पक्ष को फंसाने की कोशिश करेगा, जिसका जवाब पूरे तर्कों के साथ दिया जाए।

सत्तापक्ष ने अपने विकास कार्यों, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं समेत अपनी प्रमुख उपलब्धियों को रखकर विपक्षी पार्टियों के आरोपों का जवाब देने के लिए कमर कस ली है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मानसूत्र सत्र से पहले रविवार को प्रातः 11 बजे से कार्यपरामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाई है। रविवार को ही एक बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button