ट्रिगर न्यूज
Operation All Out में लखवी का भतीजा मारा गया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
कश्मीर के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़ हाजिन इलाक़े में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकी मारे गये हैं। इनमें ज़की-उर-रहमान लखवी का भतीजा भी शामिल है।

इस मुठभेड़ में भारतीय वायुसेना के एक ग्राउंड कमांडो भी शहीद हो गये हैं। जबकि राष्ट्रीय राइफ़ल का एक जवान घायल हो गया है।
पुलिस के मुताबिक़ श्रीनगर से करीब तीस किलोमीटर की दूरी पर चंडारगीर गांव है। जिसे शनिवार को पुलिस के विशेष दस्ते के साथ सेना और सीआरपीएफ़ ने चारों ओर से घेर लिया था। यहां एक मकान में आतंकवादियों के छिपे होने की ख़बर थी।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



