श्रीनगर में सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने एयरफ़ोर्स के कमांडो के शहीद होने की पुष्टि की है। पिछले महीने भी एयरफ़ोर्स के दो गरूड़ कमांडो उत्तरी कश्मीर में एक मुठभेड़ में शहीद हो गये थे।
पुलिस ने बताया है कि इस ऑपरेशन में साल 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ज़की-उर-रहमान लखवी के भतीजे और ज़ाकिर रहमान मकई का बेटा भी मारा गया है।
बताया जाता है कि दोनों ने ही मिलकर लश्कर की बुनियाद रखी थी।
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि यह ऑपरेशन सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और भारी गोला बारूद भी बरामद किया गया है।