राष्ट्रीय

ओमप्रकाश राजभर बोले- यूपी बड़ा प्रदेश, चार भागों में हो बंटवारा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सांसद संजीव बालियान के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने की मांग की है। बलिया स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले भी पूर्वांचल, बुंदेलखंड और हरित प्रदेश की मांग उठती रही है। उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। हम इसके चार भागों में बंटवारे के पक्षधर हैं।

बिहार में हुई जातीय जनगणना पर सुभासपा प्रमुख ने कहा हमें इसमें दो चीजें देखने को मिली हैं। इसमें 36 फीसदी आंकड़ा अति पिछड़ी का है। सामाजिक न्याय की दुहाई देने वाले लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार ने 36 फीसदी के साथ भेदभाव किया। इन लोगों ने 36 फीसदी को सामाजिक न्याय के दायरे में लाकर आज तक मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचाया।

बिहार की जातिगत जनगणना में राजभरों के साथ अन्याय
आठ बार नीतीश कुमार, दो बार लालू यादव और उनकी पत्नी भी मुख्यमंत्री रही हैं। ये सामाजिक न्याय नहीं होता है। मैं बिहार के 26 जिले में घूमा हूं। वहां बड़ी संख्या में राजभर हैं।

15 से 12 हजार की संख्या में एकत्र होते हैं। जातिगत जनगणना में इनका आंकड़ा प्रतिशत में भी नहीं आया है। इससे स्पष्ट है कि जो जातियां राजनीति में हैं उनकी तो गिनती अच्छे से हो गई। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि जो राजनीति में नहीं हैं उनकी गणना किसी से पूछ कर लिख दी गई है। बिहार में राजभरों के साथ अन्याय हुआ है। जनगणना में त्रुटि हुई है।

बीजेपी के खिलाफ मुसलमानों में नफरत भरी गई
ओमप्रकाश राजभर ने मुसलमानों के भाजपा के साथ आने पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मुसलमानों में नफरत भरी है। भाजपा ने आयुष्मान कार्ड, निशुल्क राशन, किसान सम्मानि निधि सभी योजनाओं का लाभ दिया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button