
फ्लैश न्यूज
यूपी में अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे, कक्षा 1 से 8 तक दी जायेगी डिजिटल प्रणाली से शिक्षा
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
सरकारी प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों सहित कस्तूरबा गांधी बालिक विद्यालय के बच्चे अब डिजिटल प्रणाली के तहत स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। बच्चे जब गर्मियों की छुट्टी के बाद अपने स्कूल पहुंचेंगे तो उन्हें अपनी कक्षा में एक बड़े टीवी स्क्रीन की तरह इन्ट्रैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले डिवाइस दिखाई पड़ेगा। शिक्षक बच्चों को इसी के माध्यम से पढ़ायेंगे।
इसके लिए मंगलवार को आईसीटी आधारित तकनीकि प्राविधि विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में मंडल के सभी खंड शिक्षा अधिकारी और एसआरजी को प्रशिक्षण राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में दिया गया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



