North Korean Sainik के पेट से दर्जनों कीड़े (परजीवी कृमि) पाये जाने के बाद वहॉं के चिकित्सक भी हैरान हैं। परमाणु हथियारों के लिए सनक की हद तक जा चुके उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोन्ग उन को यह भी गंभीरता से लेना चाहिए कि उसके North Korean Sainik कुपोषण का दंश झेल रहे हैं।
worm detected by Doctors Team
उसकी अपनी ही आर्मी के पेट में दर्जनों कीड़े पाये गये हैं। ये कीड़े उनकी आंतों में हैं, जो बताता है कि North Korean Sainik कुपोषण के शिकार हैं। इसकी जानकारी उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प अथवा अमेरिका ने नहीं दी है। बल्कि दक्षिण कोरिया के डॉक्टरों ने इसे परीक्षण में पाया है।
दक्षिण कोरिया में इलाज के दौरान जब North Korean Sainik के पेट से दर्जनों कीड़े (परजीवी कृमि) निकाले गए तो चिकित्सकों की आंखें फटी रह गईं। इनमें से एक तो 11 इंच लंबा गोल कृमि था। यह सैनिक गत दिनों उत्तर कोरिया से दक्षिण कोरिया भाग आया था। वह जीप चलाते हुए दक्षिण कोरिया की सीमा में दाखिल हो गया था।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।