ट्रिगर न्यूज

North Korean Sainik की आंत में मिले दर्जनों कीड़े

इस क्रम में North Korean सेना ने उसपर गोलियां बरसाई थीं जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। सैनिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

North Korean Sainik का इलाज कर रहे अस्पताल के अनुसार किसी शख्स के पेट से इतनी बड़ी संख्या में कृमियों का पाया जाना उसके कुपोषित होने की निशानी है। घायल सैनिक पांच फुट छह इंच लंबा है, लेकिन उसका वजन काफी कम है।

चिकित्सक ली कूक जंग ने कहा कि उन्होंने अपने 20 साल के कैरियर में किसी मरीज की आंतों में इतना बड़ा परजीवी नहीं पाया है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि North Korean Sainik ठीक होगा या नहीं। उसकी हालत स्थिर है, लेकिन वह होश में नहीं आ सका है। वह कृत्रिम श्वास प्रणाली पर है।

North Korean Sainik को बचाने के लिए चिकित्सक उसका अब तक कई बार ऑपरेशन कर चुके हैं। उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में जख्म है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि जब North Korean Sainik भाग रहा था तो उसपर एके सीरीज की राइफलों से लगभग 40 चक्र गोलियां दागी गई थीं।

Previous page 1 2

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777