डेरा प्रमुख के साथ साधारण कैदियों जैसा व्यवहार: डीजीपी
August 26, 2017
0
चंडीगढ़। बलात्कार मामले में दोषी पाए जाने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में रखे गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ किसी खास तरह का बर्ताव नहीं किया जा रहा है। यह बात आज हरियाणा के पुलिस मुख्य निदेशक (जेल) के.पी. सिंह ने कही। अधिकारी ने बताया कि जेल में उनके बैरक के बाहर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने की ड्यूटी चार अधिकारियों को दी गई थी। सिंह ने आज कहा “उनके साथ किसी खास तरह का बर्ताव नहीं किया जा रहा है। उनके साथ वैसे ही पेश आया जा रहा है जैसे किसी साधारण कैदी के साथ पेश आया जाता है। एक साधारण कैदी फर्श पर सोता है और वह भी वही कर रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि हर कैदी किसी भी पांच व्यक्ति के नाम दे सकता है जिनसे वह मिलना चाहता है। गुरमीत को भी दूसरे कैदियों की तरह यह सुविधा दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जेल अधिकारी सोमवार को सजा की मियाद तय हो जाने के बाद अदालत के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी हाई प्रोफाइल कैदी को जेल के भीतर सुरक्षित रखना बेशक एक चुनौती है।
उन्होंने कहा “इसलिए हमने जेल के भीतर ऐसे प्रबंध किए हैं ताकि किसी भी कारण से कोई दूसरा कैदी उन्हें नुकसान न पहुंचा सके। जेल के बाहर, हमने पहले से ही स्थानीय प्रशासन से इस क्षेत्र को सुरक्षित रखने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों करने का अनुरोध किया है।” सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत सुनारिया जेल के बाहर बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। रोहतक के डिप्टी कमिश्नर अतुल कुमार ने आज कहा कि उनका मकसद रोहतक जिले और सुनारिया जेल को सुरक्षित रखने का है। उन्होंने कहा “मैं मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वह अफवाहों में यकीन न करें।” डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के फौरन बाद हिंसा शुरू हो गई थी। उनके अनुयायी उपद्रव करते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ भिड़ गए थे। इसमें कम से कम 30 लोगों की जान चली गई और 250 घायल हो गए।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।
23 अप्रैल को खुलेंगे विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
6 days ago
पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर किया स्वागत, बस दो घंटे दिल्ली में रुकेंगे अल नाह्यान
3 weeks ago
Fake Universities जिनको सरकार का डर नहीं
4 weeks ago
इंदौर में दूषित पेयजल से 13 लोगों के दम तोड़ने का दावा, प्रशासन ने की चार मौतों की पुष्टि
4 weeks ago
PanchTantra (पंचतन्त्र) की सुन्दर कहानियॉं
December 24, 2025
सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी
December 22, 2025
प्राप्त की गई डिग्री केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति नैतिक दायित्व का प्रतीक है : केजीएमयू के 21वां दीक्षांत समारोह में बोलीं आनन्दी बेन पटेल
December 13, 2025
AYUSH उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई योजना लाएगी उप्र सरकार
December 9, 2025
EVM के बजाय मतपत्रों से हो चुनाव, बोले अखिलेश यादव- चुनाव सुधार तभी होगा, जब निर्वाचन आयोग निष्पक्ष होगा
December 4, 2025
देश में पहली बार होगी अनूठी कथा… पर्यावरण, स्वदेशी, परिवार होगा विषय