उत्तर प्रदेश

रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में निषाद पार्टी मनाएगी अपना संकल्प दिवस

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मंगलवार को निषाद पार्टी अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 13 जनवरी 2024 को निषाद पार्टी अपनी 11वीं संकल्प दिवस को भव्य और विशाल बनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि संकल्प दिवस का आयोजन लखनऊ स्थित रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में होगा और प्रदेश भर से मछुआ समाज के लोग एकजुट होंगे।

संकल्प दिवस के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को आमंत्रित किया गया है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत अन्य गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

संजय निषाद ने बताया कि रैली में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ समाज के विकास और उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी उनके समक्ष रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की केंद्र सरकार ने  67 वर्षों में पूरे देश के मछुआ समाज के लिए केवल 3000 करोड रुपए आवंटित किए थे जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने केवल 9 वर्षों में 39000 करोड रुपए मछुआ समाज के लिए आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं निषाद समाज की चिंता करते हैं

और निषाद समाज सभी लंबित मुद्दों को लेकर भी गंभीर है। पूर्व की सपा बसपा एवं कांग्रेस की सरकारों ने निषाद समाज को मुद्दों से भटकने का कार्य किया है और आगामी 13 जनवरी की रैली में मछुआ समाज के सामने पूर्व की सरकारों द्वारा किए गए कुकृत्य एवं मौजूदा प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा किए गए मछुआ हितेषी कार्यों को भी रखा जाएगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button